फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, छह पिस्तौल सहित 16 अपराधी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Feb 2026 11:04 AM IST

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर पुलिस को नशा तस्करी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने छह आधुनिक पिस्तौल, ड्रग मनी सहित पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 16 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें कई दोहराव अपराधी और हिंसक मामलों से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रेलवे स्टेशन अंतरराज्यीय अपराधों का अहम माध्यम बन चुके थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष क्वाड्रेंट सब-ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच, लावारिस सामान की तलाशी और स्टेशन पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की सख्त निगरानी की गई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में डर और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें