फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर नंबर 39 मामले में अमृतपाल सिंह की पेशी, अगली सुनवाई 20 मई को

Nivedita Updated Mon, 18 May 2026 03:12 PM IST

अमृतपाल सिंह को एफआईआर नंबर 39 से जुड़े मामले में सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष के गवाह मनप्रीत सिंह के बयान दर्ज किए गए। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट रीतू राज सिंह संधू ने बताया कि गवाह मनप्रीत सिंह ने अदालत में कहा कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद था। उसने अमनदीप द्वारा उसके कार्यालय पर हमले के दावे से संबंधित बयान दर्ज करवाए। अदालत में गवाह की मुख्य गवाही की प्रक्रिया पूरी की गई। वकील ने बताया कि इस मामले में कुल 195 गवाह हैं, जिन्हें राज्य सरकार की ओर से अदालत में पेश किया जाना है। उन्होंने कहा कि अब ट्रायल की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है और हर सुनवाई में सरकारी पक्ष अपने गवाह पेश करेगा, जबकि बचाव पक्ष उनकी जिरह करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने कुछ धाराओं में अमृतपाल सिंह को राहत देते हुए डिस्चार्ज किया है। उनके अनुसार बीएनएस की एक धारा और आर्म्स एक्ट से संबंधित एक प्रावधान में राहत मिली है, जबकि अन्य धाराओं के तहत ट्रायल जारी रहेगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मई, बुधवार के लिए निर्धारित की है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार 195 गवाहों वाले इस मामले की सुनवाई लंबे समय तक चल सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें