फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में घोटाले के आरोप, दो अप्रैल को फरीदकोट बंद का ऐलान

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में कथित 90 से 100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। अमृतसर में विभिन्न संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर टेंडर, भर्तियों और मशीनों की खरीद में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगाए। सांझा एक्शन फ्रंट पंजाब समेत करीब 17 संगठनों ने 2 अप्रैल 2026 को फरीदकोट बंद और धरना देने का ऐलान किया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद और कुछ अन्य अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटाले के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर अपने करीबी लोगों और बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को दिए गए, जबकि भर्तियों में नियमों की अनदेखी की गई। इसके अलावा स्कैन मशीनों और अन्य प्रोजेक्ट्स की खरीद में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। संगठनों के नेताओं के अनुसार इस मामले में पहले ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो, सीबीआई, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को शिकायतें दी जा चुकी हैं और जांच जारी है। इसके बावजूद कई महीनों से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर संगठनों में रोष है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अन्य शहरों में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें