कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने नवरात्रि के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान Special Operations Group (एसओजी) और स्थानीय पुलिस के जवानों ने गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी तलाशी अभियान चलाया गया, वहीं बिना वजह घूम रहे लोगों से कड़ी पूछताछ कर उन्हें वहां से हटाया गया। इसके अलावा Durgiana Temple और Mata Lal Devi Temple सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गैरकानूनी गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए वह 24 घंटे मुस्तैद है।