फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 04:48 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के हालिया बयानों को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इन बयानों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की शब्दावली न केवल किसी मंत्री का अपमान है, बल्कि मेहनतकश परिवारों और आम घरों से जुड़े लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि आम परिवारों से उठकर मेहनत के दम पर लोकतंत्र में आगे बढ़ना हर नागरिक का अधिकार है। जब ऐसे परिवारों के बच्चे जनता के भरोसे विधायक या मंत्री बनते हैं, तो कुछ पारंपरिक दलों के नेताओं को यह स्वीकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों की गरिमा बेहद महत्वपूर्ण है। जाति, धर्म या सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर की गई टिप्पणी लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस अपने नेताओं की भाषा पर नियंत्रण नहीं रखती, तो इसका राजनीतिक नुकसान पार्टी को ही उठाना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें