श्री गुरु अर्जन देव जी नर्सिंग कॉलेज में विशेष प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की निदेशक राधिका चुघ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सों की मांग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। समारोह में उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपने कोर्स पूरे कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। राधिका चुघ ने बताया कि पिछले दो वर्षों से संस्थान में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और विभिन्न पैरामेडिकल कोर्स एक ही छत के नीचे संचालित किए जा रहे हैं। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में सम्मानजनक रोजगार मिल रहा है।