अमृतसर में गोल्डन गेट के नजदीक थार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल दूर जा गिरी और चालक सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल चालक सही साइड से आ रहा था, तभी अचानक सफेद रंग की थार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद थार चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। लोगों का कहना है कि थार में महिलाएं भी मौजूद थीं। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिस पर लोगों ने कड़ा रोष जताया। देरी से इलाज मिलने पर घायल की हालत को लेकर चिंता जताई गई।