फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालु रवाना, विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब और माता नैयना देवी मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उनके धार्मिक विरसे से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जो कौमें अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी रहती हैं, वे हमेशा प्रगति करती हैं। सरकार एक ओर जहां विकास कार्यों के माध्यम से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए मुफ्त सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 47 श्रद्धालुओं को इस योजना के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भेजा गया है और भविष्य में भी ऐसे जत्थे नियमित रूप से रवाना किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे धार्मिक स्थलों पर माथा टेकते समय क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें। कार्यक्रम में कुरनेश महाजन, लक्खा डीजे, राहुल मट्टू, रितु महाजन, चिराग मेहरा, मैडम रुचि, मनजीत सिंह, सौरभ कुमार सहित आम आदमी पार्टी के कई वॉलिंटियर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें