फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को धमकी 

Nivedita Updated Mon, 06 Apr 2026 01:24 PM IST

अमृतसर के कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सूचना मिलते ही शहर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और व्यापक स्तर पर जांच शुरू की गई। डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि ईमेल प्राप्त होते ही पुलिस टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। सभी प्रभावित स्कूलों और दफ्तरों में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीमों को भी तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर कर्मचारियों और छात्रों को बाहर निकालकर परिसरों की गहन जांच की गई, हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। साथ ही, साइबर सेल को ईमेल के स्रोत का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तकनीकी टीम ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि ये ईमेल कहां से और किस उद्देश्य से भेजे गए।  पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी की पहचान की गई है, जिसे दूसरे राज्य से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि ईमेल के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें