रामलीला रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में शुक्रवार को शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रामलीला मैदान पर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। नारद मोह का मंचन देखने के लिए श्रोता भारी संख्या में पहुंचे। संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने झंडा रोहण किया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र ठेकेदार, रविंद्र चौहान, ठाकुर मुकेश कुमार ने फीता काटा। पंडित शिवम शास्त्री ने विधि विधान से पूजन कराया।