फ्लायं मंडाल के चक कंडु गांव की नहर की अच्छे से सफाई न होने के कारण नहर नाला बन गई है। लोगो ने बताया कि नहर के बीच की मिट्टी नहीं निकले जाने से सड़क ओर नहर का तला एक हो गया है। हर साल मनरेगा के तहत नहरों की सफाई कर लाखों रुपए खर्च किए जाते है। लेकिन पिछले 15 सालों से आज तक किसानों तक नहर का पानी नहीं पहुंचा।