फरीदाबाद में डीटीपी विभाग की ओर से शुक्रवार को तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। डीटीपी विभाग की ओर से पहले बदरपुर सैद और भोपानी में 2 अनधिकृत कॉलोनियों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान एक डीलर कार्यालय परिसर, 26 डीपीसी, 2 चारदीवारी और मिट्टी की सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।