फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: वोट चोरी के आरोप में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Sep 2025 01:26 PM IST

कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘पेपर चोर-गद्दी छोड़’ आदि नारे लगाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से पूर्व विधायक रणजीत रावत के साथ जुलूस निकाला। जुलूस घासमंडी, नगर पालिका, मुख्य बाजार से सिद्धेश्वर मंदिर से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। पूर्व विधायक रावत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आम जनता के वोट की चोरी कर भाजपा सत्ता में बने रहना चाहती है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई को लड़ेगा। इस दौरान देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, ललित उपाध्याय, उषा जोशी, पुष्पा देवी, बीना रावत, सतेश्वरी रावत, ममता आर्य, अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें