न्यू गुरुग्राम सेक्टर 110 स्थित सराय अलावर्दी गांव में पार्क की हालत रोजाना खराब होती जा रही है। इस पार्क की न साफ-सफाई होती है और न देखरेख होता है, इसलिए इस पार्क में अनावश्यक पेड़-पौधे और जगह-जगह कूड़ा-कचरा नजर आ रहा है। इससे पार्क में बच्चों को खेलने में दिक्कत होती है। वहीं लोगों को सुबह शाम सौर करने में भी परेशानी हो रही है।