चुनाव आयोग की ओर से शिवसेना का नाम और निशान एकनाथ शिंदे गुट को हवाले किए जाने के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। उद्धव गुट और शिंदे-भाजपा खेमे के बीच बयानबाजी का नया सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बीच, उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी 'राम और श्याम की जोड़ी' हैं। वीर सावरकर महाराष्ट्र के एक किंवदंती थे। वह महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं। केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।