मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोरदार वापसी कर ली है। रविवार को प्रदेश के बड़े हिस्से में सूरज नदारद रहा और दिन का तापमान 20 डिग्री के नीचे फिसल गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना समेत करीब 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी राहत के आसार नहीं हैं।इस बीच 27 और 28 जनवरी को मावठे की बारिश प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल देगी। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस, जिससे ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी जुड़ा हुआ है।