फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गंदे फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता था युवक, रुपए नहीं देने पर घर के बाहर फेंक देता था वही फोटो

Thu, 08 May 2025 04:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन से करीब 60 किलोमीटर दूर नागदा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला को पिछले 5 साल से एक युवक ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने अब इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का आरोप है कि गांव के ही जितेन्द्र बैरागी (उम्र 30 साल), निवासी खुरमुडी, ने पहले उसे प्यार का झांसा दिया। फिर एक दिन उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद जितेन्द्र ने महिला की कुछ फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हीं को दिखाकर उसे डराने-धमकाने लगा।

यह भी पढ़ें:  श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते एक झुंड के रूप में शिवपुरी की सीमा तक पहुंचे

महिला से जितेन्द्र ने कई बार लाखों रुपए नगद और ऑनलाइन वसूले। जब महिला पैसे नहीं देती थी, तो जितेन्द्र उसके घर के बाहर अश्लील फोटो फेंककर चला जाता था। कुछ दिन पहले भी उसने ऐसा ही किया, जिसे महिला के पति ने देख लिया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते एक झुंड के रूप में शिवपुरी की सीमा तक पहुंचे

नागदा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जितेन्द्र बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 383 (जबरन वसूली), और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें