फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भक्ति का ऐसा जज्बा, साइकिल से 1600 किमी यात्रा पर निकले 3 श्रद्धालु

Video Updated Thu, 11 Dec 2025 01:10 PM IST

हाथों में साइकिल, झोले पर सामान और जय श्री राम–जय महाकाल के जयघोष के साथ गुजरात से निकले तीन श्रद्धालुओं ने करीब 500 किलोमीटर का सफर तय कर बुधवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

समाजसेवी गिरीश शर्मा ने बताया कि गुजरात के आनंद जिले से निकले श्रद्धालु मुकेश कुमार बी. पटेल (65), मल्हारभाई एम. पटेल (67) और मगनभाई एम. तलपदा (59) साइकिल यात्रा पर हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा सनातन धर्म की एकता और आपसी सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई है।

साइकिल यात्री मुकेश पटेल ने बताया कि वे 6 दिसंबर 2025, बाबरी विध्वंस की बरसी के दिन, पेटलाद (गुजरात) से लगभग 1600 किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकले। छह दिनों की लगातार साइकिलिंग के बाद वे उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। यहां से उनकी यात्रा बागेश्वर धाम की ओर बढ़ेगी और अंत में अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के साथ समाप्त होगी।

सुबह मंदिर पहुंचने पर उज्जैनवासियों ने तीनों यात्रियों का स्वागत किया और उनके प्रयास की सराहना की।

मुकेश पटेल ने बताया कि इससे पहले भी वे 1800 किमी की माता वैष्णो देवी यात्रा, साथ ही द्वारिका और सोमनाथ तक कई धार्मिक यात्राएं साइकिल से पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से प्रेरणा लेकर वे यह यात्रा कर रहे हैं। रास्ते की चुनौतियों के बावजूद वह इसे सनातन धर्म की एकता के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

यात्री मल्हारभाई पटेल के अनुसार, करीब 20 दिनों की इस यात्रा में वे प्रतिदिन 80–90 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात के सांसद नितेशभाई पटेल और विधायक कमलेशभाई पटेल ने उन्हें एक अनुशंसा पत्र भी दिया है, जिससे मंदिरों में दर्शन कराने में आसानी होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें