प्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों पर अब वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने भोपाल में लव जिहाद के केस में पकड़ाए आरोपी के कथित बयान पर कहा कि इस तरह की घटना से कोई शबाब नहीं मिलता।
ये भी पढ़ें- शाहरुख के मोबाइल से मिला जखीरा, 138 लड़कियों के साथ की चैटिंग, महाकाल लोक के फोटो-वीडियो भी थे
सनवर पटेल ने बताया कि लव जिहाद की ऐसी घटनाएं शर्मसार करने वाली है। ऐसे अपराध से पूरा समाज उस समय शर्मसार होता है जब ऐसे अपराधी इस काम को शबाब का काम कहते हैं। यह कोई शबाब का काम नहीं है बल्कि एक प्रकार का गुनाह है जिससे कभी भी ना तो शबाब कमाया जा सकता है और ना ही अल्लाह को खुश किया जा सकता है। कुछ लोग ऐसे गलत पाठ को पढ़ाकर पूरे समाज को बदनाम कर रहे हैं। इस्लाम तो बताता है कि अगर आपकी किसी से सगाई हो गई हो और वह आपकी मंगेतर बन जाए लेकिन तब भी आप उसे तब तक नहीं देख सकते जब तक आपका निकाह ना हो गया हो।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से महाकाल दर्शन करने आई युवती को घुमाने के बहाने कर रहा था छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR
पटेल ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं पूरे समाज पर प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं। मैं ऐसे मुस्लिम परिवारों को कहना चाहूंगा कि वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें और इस्लाम क्या कहता है इसका सही पाठ पढ़ाएं। सामाजिक तौर पर ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए जो कि इस प्रकार के कार्य करते हैं, साथ ही इन्हें कठोर सजा भी मिलना चाहिए। इमाम साहब और काजी साहब को भी इस बारे में अपने बयान देना चाहिए कि जिससे इस प्रकार के काम करने वालों को समाज से बहिष्कृत होने का डर रहे।