फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: प्रेमविवाह करने वाली युवती ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप पति करता था प्रताड़ित

Tue, 15 Jul 2025 04:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला उज्जैन

उज्जैन में प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने सुसाइड कर लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद फ्रीगंज ब्रिज मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम किया। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि महिला को पति और उसके परिवार वाले परेशान करते थे।
पुलिस के अनुसार राजीव गांधी नगर में रहने वाली डॉली पति प्रदीप संतोरे 21 वर्ष का शव मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। नंनद प्रिया कमरे में पहुंची थी। उसी दौरान घटना सामने आई। रात में पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम किया। महिला के भाई लक्की ने बताया कि बहन का कॉल आया था। बहन का कहना था कि पति नशा करता है और मारपीट कर प्रताड़ित करता है। उसे खाना भी नहीं खाने दिया जा रहा है। जिस पर भाई ने कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन रात में ही डॉली के फांसी लगाने की खबर मिल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। 

ये भी पढ़ें-त्रिवेणी पुल पर हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

परिजनों ने लगाए आरोप
परिजनों ने नारेबाजी की और पति पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि डॉली का शव काला पड़ चुका था, बदबू आ रही थी। संभवत: उसकी 2 दिन पहले हत्या की गई है। थाना प्रभारी राकेश भारती ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कहते हुए परिजनों से चक्काजाम खुलवाया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक आसपास मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लगी दिखाई दी।

6 महीने पहले किया था प्रेम विवाह
बताया जाता हुआ कि दमदमा निवासी डॉली ने छह महीने पहले प्रदीप से लव मैरिज की थी। इस शादी से डॉली के परिजन नाखुश थे।उनकी डॉली से बातचीत भी बंद थी। डॉली और प्रदीप दमदमा में रह रहे थे। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले डॉली ने भाई लॅकी को मैसेज कर जानकारी दी थी कि पति प्रदीप उसे मारता-पीटता है।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें