टीकमगढ़ में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग के साथ एक होटल में दुष्कर्म किया गया और उसकी तस्वीरें खींच ली गईं। आरोपी ने इन अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर धमकी देकर नाबालिग से सोने चांदी के गहने भी ले लिए। इसके बाद भी आरोपी फोटो वायरल की लगातार धमकी देते रहे। आखिर में पीड़िता केस दर्ज कराने के लिए अपने परिजनों के साथ टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली पहुंची। लेकिन, यहां दो दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बल्कि, लड़की पर राजीनामा करने के लिए दबाव डालते रहे। इससे परेशान पीड़िता के परिजनों ने समाज के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया, तब जाकर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने मामले को संज्ञान में लिया और एसडीओपी राहुल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओपी राहुल ने पीड़िता और समाज के लोगों की बात, इसके बाद सभी लोग पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
दो आरोपियों पर मामला दर्ज
कोतवाली के प्रभारी पंकज शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मामले में दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ शहर के एक निजी होटल में नाबालिग के उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी के मित्र ने पीड़िता की तस्वीरें ले ली। जिसे लेकर दबाव बनाने लगे। इससे परेशान नाबालिग पीड़िता अपने घर से गहने ले जाकर आरोपियों को देती और फोटो वायरल न करने की गुजारिश करती। पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।