देश में 7 दशक बाद अब फिर चीता युग की शुरुआत हो गई है। नामीबिया से 8 चीतों को लेकर उड़ा विशेष विमान ग्वालियर पहुंचा,...जिसमें तीन नर और पांच मादा चीता शामिल हैं। विमान से बाहर लाकर इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सभी फिट मिले। जिसके बाद इन्हें चीनूक हेलिकाप्टर से कूनो अभयारण्य लाया गया