फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: सीहोर में बीच रास्ते यात्री बस रोककर हंगामा, चालक-परिचालक से मारपीट; 12 हजार रुपये छीनने का आरोप

Wed, 21 Oct 2026 04:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में यात्री बस को बीच रास्ते रोककर हंगामा करने का मामला सामने आया है। हरदा से भोपाल जा रही इंदिरा बस सर्विस की यात्री बस को रेहटी क्षेत्र में बोरी गांव के काला गेट के पास रोककर कथित तौर पर उपद्रव किया गया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की, बस पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की। साथ ही परिचालक के पास हिसाब के करीब 12 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बस करीब आधे घंटे तक मौके पर रुकी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

बीच रास्ते बस रोककर हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे इंदिरा बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर हरदा से भोपाल जा रही थी। इसी दौरान रेहटी क्षेत्र के बोरी गांव स्थित काला गेट के पास कुछ लोगों ने बस को रोक लिया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बस के चालक तथा परिचालक के साथ मारपीट की गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

पढे़ं: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी,107 पदों के लिए 1 नवंबर को होगी परीक्षा

आधे घंटे तक रुका रहा बस का सफर, यात्रियों में दहशत
आरोप है कि हंगामा करने वाले लोगों ने करीब आधे घंटे तक बस को आगे नहीं बढ़ने दिया। बस में यात्री सवार थे। अचानक हुए घटनाक्रम और पत्थरबाजी की वजह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोपों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिचालक के 12 हजार रुपये छीनने का आरोप
मामले में परिचालक के पास हिसाब के करीब 12 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। बस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट के अलावा रुपये छीने जाने की शिकायत की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों और बस कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटना में कौन-कौन शामिल था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रेहटी थाने में शिकायत, दोनों पक्षों के बयान ले रही पुलिस
जानकारी के अनुसार, बस मालिक की ओर से रेहटी थाने में शिकायत दी गई है। रेहटी थाना प्रभारी हेमेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में विवाद की वजह, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों के साथ ही रुपये छीनने की शिकायत की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें