फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: वन अमले की पकड़ में आए 3 शिकारी, कब्जे से हिरण का मांस बरामद,आरोपी में एक डॉक्टर

Sat, 06 Dec 2025 02:43 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सागर

सागर में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने तीन शिकारियों को  राहतगढ़ वन क्षेत्र से पकड़ा है। इनमें से एक बीएचएमएस डॉक्टर बताया जा रहा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से  हिरण का मांस और हथियार मिले हैं। 

राहतगढ़ में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए। तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। शिकारियों के पास से मादा हिरण का मांस मिला है। उनके पास से एक 22 बोर की राइफल,15 जिंदा कारतूस और दो सागौन की सिल्ली  भी बरामद की गई है। साथ ही शिकार में उपयोग की गए वाहनों को भी बरामद किया गया है। वन विभाग के अनुसार घटना बीती रात बेरखेड़ी बीट के टेहरा टेहरी के जंगलों की है। 

ये भी पढ़ें: अंगारों पर चलने की 400 साल पुरानी परंपरा, राजा के सपने से हुई थी शुरुआत, क्या है पूरी कहानी?


वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि दो चार पहिया वाहनों में कुछ लोग टेहरा टेहरी के जंगलों में किसी वारदात को अंजाम देने  वाले हैं। विभाग ने तुरंत एक टीम मौके पर रवाना की। इसके बाद घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार तीनो आरोपियों के नाम वसीम खान,ओंकार आदिवासी और राजू आदिवासी है। वन विभाग के अनुसारअभी तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें