फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: छह हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया सहकारिता निरीक्षक, लोकायुक्त सागर ने की कार्रवाई

Mon, 25 Nov 2024 06:05 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर में सोमवार को सहकारिता विभाग के घूसखोर निरीक्षक को लोकायुक्त की टीम ने छह हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा। निरीक्षक राशन दुकान के सेल्समैन से राशन बिकने की कमीशन राशि निकालने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

मामले की जानकारी अनुसार, फरियादी रोहित दुबे ने सागर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की थी। वह शहर के मोतीनगर वार्ड में राशन की दुकान का संचालन करता है। उसके लिए वेतन के रूप में दुकान का राशन बिकने पर कमीशन राशि मिलती है। उसकी पिछले करीब तीन महीने की कमीशन राशि 65 हजार रुपये बन रही थी, जिसको निकालने के लिए सहकारिता निरीक्षक प्रभाकर कंड्या ने उससे 10 प्रतिशत राशि रिश्वत की मांग की थी। इस पर दोनों के बीच छह हजार रुपये देने पर सहमति बनी थी। इस पूरे मामले की शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस से की।

शिकायत मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने शिकायत ,की तस्दीक की जो सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता रोहित दुबे को रिश्वत की राशि लेकर भेजा तथा रिश्वत की राशि देते ही लोकायुक्त की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर सहकारिता कार्यालय परिसर में दबिश दी और निरीक्षक प्रभाकर कंड्या को रिश्वत के साथ पकड़ लिया। लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहकारिता निरीक्षक प्रभाकर कंड्या को पकड़ा है, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें