मध्य प्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। नीम घाटी के पास घूमने गई युवती को बंधक बनाकर दो दरिंदों ने उसके साथ ज्यादती की। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।