फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो के नीचे दबकर युवक की मौत, सात घायल, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 24 Jan 2026 03:58 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

शहर के गादेर इलाके में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो के नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ऑटो में सवार सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के कुशमोदा निवासी सुनील जोगी (26) मेले में दुकान लगाने का काम करता था। शनिवार सुबह वह अपने साथी अभिषेक और संजीव सहित अन्य लोगों के साथ किराए के ऑटो में सवार होकर रंजना खेड़ी गांव में लगने वाले मेले में दुकान लगाने जा रहा था। ऑटो में दुकान का सामान भी भरा हुआ था।

ये भी पढ़ें: Burhanpur News: नेपानगर नागरिक बैंक घोटाला, 8.85 करोड़ की ठगी, पीड़ित जमाकर्ताओं ने विधायक लगाई गुहार

बताया जा रहा है कि जैसे ही ऑटो गादेर इलाके में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सुनील ऑटो के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक, संजीव सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण सुनील 10 से 15 मिनट तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर सहायता मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलने पर धरनावदा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें