फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भांजे की शादी में डांस करते मामा की हार्ट अटैक से मौत, खुशियां मातम में बदली; मेहंदी समारोह बना शोकसभा

Thu, 19 Feb 2026 01:05 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

शादी की खुशियां उस समय गहरे शोक में बदल गई, जब भांजे की शादी में नाच रहे मामा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह दुखद घटना ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव के साथ हुई, जो ग्राम ओझरा (खरगोन) में आयोजित अपने भांजे की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मेहंदी की रस्म के दौरान परिवारजन उत्साह के साथ जश्न मना रहे थे। घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी डांस कर रहे थे। परिजन और रिश्तेदार भी तालियों और संगीत के बीच इस खुशी के पल का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डांस करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे स्टेज पर ही गिर पड़े।

परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जहां कुछ क्षण पहले शहनाई और संगीत गूंज रहे थे, वहीं अचानक चीख-पुकार और रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ हंसते और नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौत से कुछ ही सेकंड पहले तक वे पूरी तरह सामान्य दिखाई दे रहे थे।

पढ़ें: बारां में बदला मौसम का मिजाज, मावठ और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त; झमाझम बारिश भी हुई

घटना के बाद पारिवारिक कार्यक्रम तत्काल रोक दिया गया। घनश्याम यादव के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम पिपलुद लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे इस घटना की पुष्टि हुई। अचानक हुई इस घटना ने पूरे गांव और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजन अब भी इस दुखद हादसे से उबर नहीं पा रहे हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले जिले के झिरन्या क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान गरबा करते हुए एक नव विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें