फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा विरोध: बीच सड़क बेशर्म के पौधों पर लेट नेता प्रतिपक्ष ने जताया विरोध, निगम को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

Wed, 21 Aug 2024 09:47 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में बुधवार दोपहर कांग्रेस पार्टी द्वारा शहर के बॉम्बे बाजार की मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति सहित शहर के गड्ढों से भरी सड़कों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया। इस आंदोलन में नगर निगम के भ्रष्टाचार और निष्क्रियता के विरोध में जन आक्रोश भी दिखाई दिया। वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा भी बीच सड़क पर ही किया। उन्होंने बीच सड़क पर बेशरम के पौधे बिछाकर उस पर लेटकर प्रदर्शन किया, और मौजूदा महापौर के कार्यकाल को अब तक का सबसे भृष्ट कार्यकाल बताते हुए उन पर निगम के कामों में कमीशन लेने के आरोप भी लगाए।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि सड़कों की दुर्दशा और नगर निगम की लापरवाही से शहर वासी परेशान हैं। उचित मरम्मत और सफाई के अभाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में प्रमुख रोड पर बीच बाजार में यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। इधर प्रदर्शन कर रहे निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लु राठौर ने बताया कि इस आंदोलन में सभी पीड़ित शहरवासियों, व्यापारियों एवं कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर अपनी आवाज़ उठाई है, और प्रशासन से मांग की है कि सड़कों की तत्काल मरम्मत और सफाई करवाई जाए। साथ ही नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाए। यही नही, मुल्लू राठौर ने कहा कि शहर में ना तो रोड सही हैं, और ना ही पीने का पानी शुद्ध मिल पा रहा है। खण्डवा में रक्षाबंधन पर्व पर आने वाली बहन, बेटियों को खण्डवा शहर में आने पर रोड के गड्ढे एवं मटमैला पानी मिला है, जिससे खण्डवा आकर वे भी बीमार हो गई हैं। पर नगर निगम को कोई फर्क नही पड़ रहा है।

निगम में बात सुनने तक नहीं मिला कोई जिम्मेदार
उन्होंने कहा कि जब हम आम जनता और व्यापारियों की समस्या नगर निगम लेकर गए, तो वहां कोई अधिकारी बात सुनने तक को नहीं मिला। महापौर और कमिश्नर के दरवाजों पर ताले मिले। कोई अन्य अधिकारी भी जनता की समस्या सुनने को वहां नही मिला। नगर निगम टैक्स वसूली के लिए तो शिविर लगाती है, पर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए शिविर क्यों नही लगाती। आखिर जनता अपनी समस्याओं को लेकर जाए तो जाए कहां। इसीलिए जिम्मेदारों तक अपनी बात पहुंचाने हमने यह विरोध प्रदर्शन किया था। भ्रष्टाचार और सड़क के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन- फोटो : credit   भ्रष्टाचार और सड़क के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें