फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की नाव पलटी, 10 श्रद्धालु पानी में गिरे, 2 की हालत गंभीर

Fri, 10 Apr 2026 07:57 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

ओंकारेश्वर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव नर्मदा नदी में अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब 10 लोग डूब गए। हालांकि स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ टीम की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना ओंकारेश्वर के नर्मदा नदी स्थित नवीन घाट की है। नाव (क्रमांक 225) सतीश पिता अमर सिंह की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव दूसरी नाव के पास से गुजरते समय असंतुलित हो गई। इसी दौरान नीचे पत्थर से टकराने के कारण नाव की लकड़ी टूट गई और उसमें पानी भरने लगा और नाव डूब गई।

ये भी पढ़ें: Omkareshwar News: नर्मदा में बोटिंग के दौरान चट्टानों पर आराम करता दिखा तेंदुआ, पर्यटकों में मची हलचल

हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया। घायलों को ओंकारेश्वर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।डॉक्टरों के अनुसार घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर है। महिला की स्थिति अधिक नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सनावद सिविल अस्पताल रैफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने भी टीम को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें