फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'यूथ कांग्रेस के आरोप अप्रासंगिक और औचित्यहीन', डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:40 AM IST

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रविवार को कटनी में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश की अपेक्षित तरक्की न होने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, यूथ कांग्रेस द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर X (पूर्व ट्विटर) पर की गई आलोचना पर कड़ा पलटवार करते हुए उनके बयानों को "अप्रासंगिक और औचित्यहीन" बताया।

डिप्टी सीएम शुक्ला ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि "कांग्रेस के नेता—चाहे वो राहुल गांधी हों या उनके सहयोगी—हमेशा संदर्भहीन और अव्यावहारिक बयान देते हैं। यही कारण है कि देश की जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।"

यूथ कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को बताया जंगलराज
इससे पहले एमपी यूथ कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "मध्यप्रदेश में जंगलराज है। महिलाएं और बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, घर हो या बाजार।" पोस्ट में दावा किया गया कि "दिनदहाड़े महिलाओं को अगवा किया जा रहा है, प्रदेश में भय का माहौल है, और भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।" कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने अपनी महिला नागरिकों को भारत की यात्रा अकेले न करने की चेतावनी दी है।

मेधावी छात्रों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम शुक्ला ने ब्राह्मण समाज की बैठक में 90% से अधिक अंक लाने वाले 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

यह भी पढ़ें:  पूजा नहीं कराई तो मौत हो जाएगी, डराकर महिला से ठगे 40 लाख; तीन जालसाज गिरफ्तार

'कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में'
राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर पूछे गए सवाल पर शुक्ला ने कहा कि "मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। कांग्रेस केवल बेवजह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।"

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें