फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वायरल होने के लिए ऑटो से करता था स्टंटबाजी, ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई कर दी कड़ी चेतावनी; जानें मामला

Thu, 25 Jun 2026 05:27 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। कटनी जिले में एक ऑटो चालक को सड़क पर खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया। सार्वजनिक मार्ग पर ऑटो चलाते हुए करतब दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यातायात पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो की जांच के बाद चालक की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- पिस्टल संग रील बनाने वाली युवती वायरल, हथियार लहराते बनाया वीडियो, अब पुलिस तलाश रही कुंडली

दरअसल कटनी में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए सड़क पर स्टंट करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दो ऑटो चालक सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो की पड़ताल कर संबंधित ऑटो चालक की पहचान की गई। जांच में पाया गया कि चालक द्वारा किया गया स्टंट न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन था बल्कि उसकी इस हरकत से सवारियों और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

इसके बाद पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यातायात टीआई अनूप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे रील और वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी सड़क पर स्टंट या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें