फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: चलती ट्रेन में लुटेरों की जोड़ी पकड़ी गई, जीआरपी ने लाखों का सामान जब्त किया

Mon, 19 May 2025 08:23 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी में रेल पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है, जो ट्रेनों में यात्रियों से चोरी-लूट की वारदातें करते थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से सोना-चांदी के जेवरात, मोबाइल और करीब एक लाख रुपये का माल जब्त किया है। जीआरपी टीआई के अनुसार, ये दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई चोरी-लूट के मामले दर्ज हैं। लगभग 6 महीने पहले आरोपी सुमित उर्फ गुड़ाखू निषाद ने चलती ट्रेन से पर्स और मोबाइल लूटे थे। उसकी तलाश पुलिस ने शुरू की थी, लेकिन वह काफी समय तक फरार रहा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुमित कटनी जंक्शन के पास खिरहनी क्षेत्र में मौजूद है। वहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल शामिल थे, बरामद किए गए। ये भी पढ़ें- ध्वजा से ग्रहों की ऊर्जा संतुलन की हुई आध्यात्मिक पहल, कृष्णा गुरुजी ने कही बड़ी बात

पुलिस ने उसके साथ एक और आरोपी, शिवा निषाद, को भी पकड़ा है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती थी, तब ये छीना-झपटी करके मोबाइल और पर्स लूट लेते थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 70 से 80 हजार रुपये कीमत का सामान जब्त किया है। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें