फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मुख्य नगर पालिका अधिकारी के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की दबिश, आय से 220% अधिक संपत्ति का खुलासा

Thu, 30 Jan 2025 09:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने नगर पालिका वारासिवनी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दिशा डेहरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान उनके छिंदवाड़ा स्थित निवास, वारासिवनी और सिवनी नगर पालिका कार्यालयों में दबिश दी गई। प्रारंभिक जांच में उनकी आय से 220% अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। तीन स्थानों पर एक साथ दबिश
ईओडब्ल्यू डीएसपी ए.वी. सिंह के अनुसार, दिशा डेहरिया वर्तमान में वारासिवनी नगर पालिका की सीएमओ हैं और सिवनी नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर डीएसपी स्वर्ण सिंह धामी के नेतृत्व में सिवनी नगर पालिका कार्यालय, डीएसपी मुकेश खंपरिया के नेतृत्व में छिंदवाड़ा स्थित निवास और वारासिवनी नगर पालिका में एक साथ दबिश दी गई। प्रारंभिक जांच में 2.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
जांच के दौरान अधिकारी के पास छिंदवाड़ा में 1500 और 3000 वर्गफीट के दो मकान, दो दुकानें, दो चारपहिया और तीन दोपहिया वाहन मिले। इसके अलावा, लगभग 30 लाख रुपये के आभूषण और घरेलू सामान बरामद हुए। बैंक खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी है। कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी
ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दिशा डेहरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में लगभग 2.5 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है, जो आगे की जांच में बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें