फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: शराब पीकर सो गया पति, रात में जागने पर नहीं मिला खाना तो बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या

Fri, 28 Feb 2025 10:27 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर में एक पति ने खाना नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति शराब के नशे में घर आकर सो गया। नशे में धुत पति को सोता देख पत्नी ने खाना जानवरों को दे दिया था। रात में जब पति जागा और खाना नहीं मिला तो उसने पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव के साथ ही सो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि मांडवा बस्ती टेंडर-2 निवासी सुशील यादव (55) अपनी पत्नी रमा यादव (50) के साथ रहता था। वह मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। बुधवार की रात शराब पीकर घर आने के बाद वह सो गया। पति को नशे में धुत सोता देख पत्नी ने बचा हुआ खाना खराब न हो जाए, यह सोचकर जानवरों को खिला दिया।

शराब के नशे में धुत पति रात में उठकर खाना मांगने लगा। पत्नी ने कहा कि खाना खत्म हो गया है। इस बात पर उसने फावड़े से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ ही सो गया। गुरुवार दोपहर वह आदर्श नगर निवासी बेटे शुभम के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। बेटे ने पिता के घर पहुंचकर देखा तो मां की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें