फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: जबलपुर में ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी; जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 18 Feb 2025 08:43 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में जेके सेलिब्रेशन के सामने सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने पाइप फिटिंग के ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदेही को अभिरक्षा में लिया गया है।

ठेकेदार पर हमला
कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सगड़ा झपनी निवासी पप्पू उर्फ नंदलाल लोधी पेशे से पाइप फिटिंग ठेकेदार थे। सोमवार रात वह जेके सेलिब्रेशन के पास पेट्रोल पंप के समीप से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना स्थल पर पुलिस पहुंची
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीसीटीवी से मिले सुराग
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने एक संदेही को अभिरक्षा में लिया है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें