फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: घर के बाहर बुलाया और कर दी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 05:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

रांझी थानान्तर्गत मानेगांव निवासी युवक को घर से बाहर बुलाकर दो युवकों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवकों  ने भागते समय घर पर पथराव भी किया। जिसके कारण घर में लगे खिड़की के कांच भी टूट गये। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी युवक को अभिरक्षा में लिया है।

मृतक और आरोपियों के बीच चल रही थी अनबन
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से इंद्रा आवास कॉलोनी मानेगांव निवासी रितेष पटेल उर्फ आयुष उम्र 22 साल का क्षेत्र में रहने वाले राजू खटीक नामक युवक से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण राजू खटीक, लड्डू के साथ सुबह लगभग 10 बजे आयुष के घर पहुंचा। दोनों के बुलाने पर आयुष बाहर आया। घर के गेट के समीप तीनों खडे होकर बात कर रहे थे। इस दौरान उनमें विवाद हो गया और दोनों ने मिलकर आयुष के गले पर चाकू से हमला कर दिया।

भागते समय आरोपियों ने घर पर किया पथराव
भागते समय आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। जिसके कारण घर में लगे खिड़की के कांच टूट गये। लोगों के एकत्र होने पर दोनों आरोपी घटनास्थल पर ही अपनी एक्टिवा गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें:  चूहा मारने की दवा मिलाने का खुलासा, लावारिस थैले की मिठाई बनी थी मौत की वजह; जानें सबकुछ

आरोपी लड्डू गिरफ्तार
लोगों ने बताया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से सिर्फ एक प्रहार किया था। लेकिन चाकू का प्रहार गले की महत्वपूर्ण नस पर लग गया और बहुत अधिक खून बहने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए लड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू खटीक फरार है और उसकी तलाश जारी है। आरोपी राजू खटीक के खिलाफ पूर्व के भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें