फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर किले से युवक ने लगाई छलांग, झाड़ियों में फंसकर बची जान, हाथ-पैर टूटे

Sat, 06 Sep 2025 07:52 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर किले से 35 साल के युवक ने छलांग लगा दी। किले की तलहटी में झाड़ियों में फंसने से उसकी जान बच गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक आसिफ ने इससे पहले भी 4-5 बार छलांग लगाने की कोशिश की थी। वहां खड़े लोगों ने उसे रोक लिया। छठी बार में वह किले से कूद गया। सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस और SDERF ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर किले की झाड़ियों में गिरकर घायल हुए युवक आसिफ खान को रस्सी की मदद से ऊपर खींचकर बाहर निकाला। युवक के दोनों हाथ और एक पैर टूट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसिफ खान पुत्र बन्ने खान माधौगंज थाना क्षेत्र के लक्कड़खाना इलाके में रहता है।

ये भी पढ़ें- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अमेरिका से कोई समझौता नहीं, किसानों का हित सर्वोपरि

पुलिस पूछताछ में घायल युवक ने बताया कि उसके घर वाले उसे मारते पीटते हैं और परेशान करते हैं। इसलिए वह किले से कूदकर आत्महत्या कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दे दी है।

ग्वालियर थाने में पदस्थ एसआई अजय पाल सिंह ने बताया किले से युवक के गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। यहां SDERF और वहां मौजूद लोगों की मदद से रस्सी के सहारे युवक को बाहर निकाला गया। जिसे डायल 112 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें