फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक को जेल भेजा, दो को जमानत

Tue, 20 Jan 2026 10:12 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

जिले की धरमपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर पर प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। थाने की कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो महिला आरोपियों को जमानत दे दी गई, जबकि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया।

घटना में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद विधायक कालूसिंह ठाकुर को परिजनों और साथियों द्वारा निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसोदिया में सोमवार 19 जनवरी की दोपहर जमीन विवाद को लेकर गंभीर घटना सामने आई थी। फोरलेन के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पीछे विधायक का खेत है। फरियादी विधायक कालूसिंह ठाकुर ने बताया कि वे अपने साथियों नारायण सिंगार, नवदीप निंगवाल और गनमैन कैलाश पवार के साथ खेत में चल रहे कार्य को देखने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: MP: धार भोजशाला में टकराव टालने को लेकर 2016 वाला फार्मूला, बसंत पंचमी-नमाज पर सख्त सुरक्षा; रणनीति तैयार

इसी दौरान पड़ोसी प्रिन्स उर्फ पिंटू, गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल और रंजू पति शंकर गिरवाल, निवासी ग्राम सिरसोदिया, वहां पहुंचे और जमीन को अपनी बताते हुए विवाद करने लगे। आरोपियों ने विधायक ठाकुर के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान प्रिन्स उर्फ पिंटू ने पत्थर से विधायक कालूसिंह ठाकुर के सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा, वहीं अन्य आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्कों से उनके साथ मारपीट की।

घटना के बाद साथियों ने बीच-बचाव कर घायल विधायक को शासकीय अस्पताल धामनोद पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। धामनोद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296(ए), 109 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी।

थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि ग्राम सिरसोदिया में जमीन विवाद के दौरान विधायक कालूसिंह ठाकुर को चोट आई थी। प्रकरण में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो महिला आरोपियों को जमानत के साथ एक आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें