फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News:जमीन के लालच में भाई भाभी ने करवाई छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने दफनाए शव को निकाला बाहर

Sat, 17 May 2025 05:54 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला धार

धार की मनावर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का चौंकाने वाला खुलासा किया है जहां बड़े भाई और भाभी ने मिलकर महज ज़मीन के लालच में अपने छोटे भाई की हत्या की साजिश रची। ढाई लाख रुपए में भाई की हत्या करवा दी, ये पूरा मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।


निसरपुर थाना अंतर्गत 23 अप्रैल कों मलवाडा घाट, नर्मदा नदी के किनारे एक अज्ञात शव बरामद होता है। शव की पहचान नहीं हो पाती है। निसरपुर पुलिस ने दो-तीन दिन इंतजार करने के बाद अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मरने वाले के  दाहिने हाथ पर दिल और अंदर GM और बाएं हाथ में चांदी कलर के धातु की अंगूठी थी। बस पुलिस को लगा यही शक हुआ कि मरने वाला कोई खास व्यक्ति था। मृतक के मामले में तफ्तीश की गई। तो पता चलता है कि  22 अप्रैल 2025 को एक व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट मनावर थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस दोनों मामलों को जोड़ती है और गुमशुदगी दर्ज कराने वाली महिलों को मृतक के बारे में बताया जाता है।  महिला मरने वाले को अपना पति बताती है। फिर  पुलिस  जमीन के अंदर दफनाई गई लाश को बाहर निकालती है। शव की पहचान गलसिंह पिता प्रताप, निवासी ग्राम देवरा के रूप में होती है। ये भी पढ़ें-बाबा साहब की मूर्ति से खिलवाड़, पहली बार चोरी, दूसरी बार तोड़ी, तीसरी बार फिर से किया गया स्थापित

पुलिस को जांच के दौरान शक होता है कि ये कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है, जैसे-जैसे मर्ग जांच आगे बढ़ती है वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं, दरअसल गलसिंह ने दस महीने पहले पिता की ज़मीन अपनी पत्नी संगीता के नाम करवा दी थी। बस यहीं से बड़े भाई भाभी के मन में छोटे भाई गलसिंह के लिए दुश्मनी की कहानी शुरू हुई। बड़े भाई छोटू और उसकी पत्नी रेखा के दिल में दुश्मनी के चलते गलसिंह को रास्ते से हटाने की बात आती है। इसके बाद बड़े भाई और भाभी अपने एक सहयोगी महेन्द्र और उसकी पत्नी सपना के साथ मिलकर सपना को गलसिंह से प्रेम जाल में फंसाने का प्लान बनाते हैं।  सपना और गलसिंह के बीच बातचीत शुरू होती है, प्रेम संबंध बनते हैं और फिर गलसिंह को मनावर बुलाया जाता है, मनावर में गलसिंह को खाटू श्याम मंदिर के पास लाया जाता है। जहाँ  इन चारों के अळावा कुछ और लोग रहते हैं। सभी गलसिंह को जमकर पीटते हैं।  दुपट्टा बांधकर दम घोंट देते हैं। फिर शव को गाड़ी में डालकर बड़वानी पुलिया से नर्मदा नदी में फेंक दिया जाता है।  इस हत्या के लिए छोटू ने ढाई लाख रुपये का सौदा किया होता है। सभी को ये रकम दी जाती है।  ये भी पढ़ें-पीथमपुर में जल रहा यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा, हर घंटे में हो रहा 270 किलो कचरे का निष्पादन
मनावर पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच से हत्या का पर्दाफाश हुआ, निरीक्षक ईश्वरसिंह और उनकी टीम ने दिन-रात मेहनत कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना में शामिल छोटू, रेखा, महेन्द्र, सपना करण, रोहित, कपिल उर्फ भुरू, रोहित उर्फ अल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें