फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: पहले भोला बनकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया गर्भवती, पुलिस ने गुलनवाज को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:08 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

मध्य प्रदेश के देवास जिले के नाहर दरवाजा क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने हिंदू नाम ‘भोला’ बताकर किशोरी को अपने जाल में फंसाया और कई वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब 17 वर्षीय नाबालिग ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद पर उपदेश राणा की चेतावनी- 24 घंटे में बेटी के साथ षडयंत्र रचने वालों को करेंगे बेपर्दा

चार साल तक चला शोषण, झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक 17 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नुसरत नगर निवासी गुलनवाज उर्फ भोला ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने अपना नाम भोला बताकर किशोरी से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब किशोरी ने एक पोस्टर में उसका असली नाम गुलनवाज देखा और इस बारे में पूछा, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी चुप रही और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

ये भी पढ़ें- चिमटे से शरीर दागा, डंडों से पीटा, फिर पति, सास ससुर ने मिलकर कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया

अस्पताल में बच्चे के जन्म से खुला राज
शनिवार को किशोरी को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नाहर दरवाजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रविवार को किशोरी का स्वास्थ्य स्थिर होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने सारी घटना का खुलासा किया।

पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच
घटनाक्रम को लेकर एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले को लेकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें