फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: देवास के नेवरी फाटा में झुग्गियों में भीषण आग, मजदूर परिवारों का सामान और नकदी जलकर खाक; दमकल पहुंची

Sat, 25 Apr 2026 06:59 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास जिले के नेवरी फाटा चौकी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही देवास और भौरासा से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर के समीप बनी 3 से 4 झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

पढे़ं:  एमपी में 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट होगा स्थापित, युवाओं को मिलेगा रोजगार आग लगते ही आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए। कुछ लोगों ने बोरिंग चालू कर पानी डाला, तो कुछ बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान नेवरी चौकी के पुलिसकर्मी भी राहत कार्य में सहयोग करते नजर आए। इस आगजनी की घटना में झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर परिवारों का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। साथ ही झोपड़ियों में रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे पीड़ितों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। फायर विभाग के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। असिस्टेंट फायर ऑफिसर प्रतीक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें