फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, एक गिरफ्तार

दीपक महाजन Updated Fri, 22 May 2026 07:36 PM IST

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार सूत्रकार एवं आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से वृत्त सेवढ़ा के राजीव नगर कंजर डेरा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर 40 ड्रमों में भरी लगभग 8000 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया। वहीं, मौके से 49 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) के अंतर्गत 2 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 49 हजार 800 रुपये बताई गई है। विभाग के अनुसार बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब जमीन के अंदर दबाकर रखी गई थी, जिसे निकालने के प्रयास के दौरान मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें