फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजबहादुर 500 से अधिक समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल

Thu, 21 May 2026 02:42 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

दतिया में उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के युवा नेता राजबहादुर अहिरवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बताया गया है कि करीब 500 से अधिक युवा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस राजनीतिक घटनाक्रम को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम दतिया स्थित माई कृपा निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा महामंत्री अतुल भूरे चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राजबहादुर अहिरवार, अजय अहिरवार, गुल्लु रायकवार, गद्दू पाल और गंधर्व पाल सहित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका कहना था कि भाजपा देश और समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

ये भी पढ़ें- मैहर में राशन घोटाला उजागर: अंगूठा लगवाकर हड़पा गरीबों का खाद्यान्न; विक्रेता व प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज इस मौके पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत, वंदन और अभिनंदन है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के दम पर लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवागत कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दतिया में कांग्रेस के कई युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें