फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बाल विकास अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले कांग्रेसी

दीपक महाजन Updated Fri, 15 May 2026 05:47 PM IST

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर महिला बाल विकास अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता एडवोकेट शंभू गोस्वामी ने आरटीआई के तहत महिला बाल विकास विभाग से कुछ जानकारी मांगी थी जिस पर डीपीओ ने उनसे अभद्रता की है। ऐसे अधिकारी को जिले से हटाए जाना चाहिए नहीं तो कांग्रेस को सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर, एडवोकेट शंभू गोस्वामी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल यादव, अनिल राज श्रीवास्तव, अमन सिंह यादव, हंसमुखी राजपूत, सफाई कामगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरीश वाल्मीक,छोटू गौतम, मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, सुनील बंशकार, काले खान, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें