फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: इधर मंच पर चल रहे थे गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम, उधर कुर्सी पर सोते दिखे भांडेर तहसीलदार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Updated Tue, 27 Jan 2026 12:17 PM IST

भांडेर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का एक मामला सामने आया है। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच भांडेर तहसीलदार वीर सिंह कुर्सी पर बैठे-बैठे सोते नजर आए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी हादसे का शिकार, एक की मौत, एक घायल

जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर शासकीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चल रही थीं। इसी दौरान तहसीलदार वीर सिंह मंच के सामने दर्शक दीर्घा में कुर्सी पर बैठे हुए नींद की आगोश में चले गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यह दृश्य अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ध्वजारोहण के लगभग आधे घंटे बाद पहुंचीं। इस बीच तहसीलदार के सोने की घटना ने समारोह की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए। राष्ट्रीय पर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह का व्यवहार लोगों को खटकता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद जिलेभर में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आमजन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में अनुशासन और गंभीरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें