फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दिनदहाड़े महिला से लूट के बाद हत्या, बचाने आए दो सगे भाइयों पर भी आरोपी ने किया तलवार से हमला

Tue, 01 Apr 2025 01:53 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के बांसनी गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जहां एक आरोपी ने दलित महिला के घर में घुसकर पहले उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और जब महिला ने विरोध किया तो तलवार और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान महिला को बचाने आए दो सगे भाइयों पर भी आरोपी ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी गांव में भाग गया जिसका ग्रामीणों ने पीछा किया। एक छत पर चढ़ने के बाद आरोपी ने ग्रामीणों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बिजली बिल बकायादारों की 60 बाइकों की कर दी कुर्की, ग्रामीण उपभोक्ताओं पर है 200 करोड़ का बिल बकाया

घटना में घायल बृजेश बेन और पप्पू बेन ने बताया कि बांसनी गांव के मुकेश यादव ने उनकी पड़ोसी बुजुर्ग महिला मूलाबाई अहिरवार (55) की हत्या कर दी है। महिला अकेली रहती थी। मंगलवार सुबह 9:00 बजे आरोपी मुकेश महिला के घर में घुसा उसने पहले महिला के गले का ताबीज छीना और उसके बाद नाक की नथ खींची। महिला चिल्लाई तो दोनों भाई मौके पर पहुंचे तभी आरोपी ने तलवार और पत्थर मारकर महिला की हत्या कर दी। दोनों भाइयों ने महिला को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी मुकेश यादव ने उन पर भी तलवार से हमला कर दिया और भागते हुए एक घर की छत पर चढ़ गया।

महिला के पति की 15 साल पहले मौत हो गई है और उसके दो बेटे घर से करीब 2 किलोमीटर दूर रहते हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है क्योंकि आरोपी ने दिन दहाड़े महिला को मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें- ब्यारमा नदी के पुल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, तीन दिन पहले खत्म हुई थी परीक्षा

घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। आरोपी एक घर की छत पर हांथ में तलवार लिए ग्रामीणों पर पथराव कर रहा है। वहीं सड़क पर खड़े ग्रामीण भी अपने बचाव में उस पर पत्थर फेंक रहे हैं। इसी बीच आरोपी तलवार हाथ में लेकर गांव से भाग निकला।
तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने आरोपी मुकेश यादव पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए तेंदूखेड़ा भिजवाया गया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी दोनों सगे भाइयों का इलाज भी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें