फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: यूपी का महिला चोर गिरोह दमोह में गिरफ्तार, नवरात्रि में देवी मंदिर में चुराए थे महिलाओं के गहने

Mon, 13 Oct 2025 02:49 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा चंडी जी मंदिर और बड़ी देवी मंदिर में महिला के गले से सोने का मंगल सूत्र चुराने वाली महिलाएं यूपी के एक बड़े चोर गिरोह की सदस्य निकली। जिन्हें हटा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह गिरोह भारत के कई राज्यों में इसी तरह चोरी करता है। दरअसल 28 मई को नवरात्रि के समय देवी मंदिर से दो महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र चुराए गए थे। जब पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर पातासाजी की तो चोरी करने वाली महिलाएं उत्तर प्रदेश के नोना गिरोह की सदस्य निकलीं। इसका खुलासा तब हुआ जब हटा पुलिस इन महिला आरोपियों के गांव मामले की जानकारी जुटाने के लिए पहुंची थीं।

हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह जानकारी भी मिली है कि यह नोना गिरोह दूसरे कई राज्यों में जाकर इस तरह की चोरियां करता है। पुलिस ने 28 मई की घटना के बाद ही दो महिला कुंजी देवी और कुंभी देवी को गिरफ्तार कर लिया था। इनकी एक साथी सुनीता और सविता अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। शुरुआती पूछताछ में महिलाओं ने कुछ नहीं बताया था। इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया था। दोबारा पुलिस रिमांड लेकर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, जिसमें कुंभी देवी यूपी के अर्जुनपुर थाना जौनपुर की रहने वाली है और मंजू देवी बंजरहा गोरखपुर की रहने वाली है। टीआई उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं ने मंदिर से मंगलसूत्र चोरी करने के बाद। पास में हटा डाइट कैंपस के पास बने एक मकान के पीछे छुपा दिया था, जिन्हें महिलाओं की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। इन महिलाओं के पास से 25-25 ग्राम सोने के दो मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें-  गुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल के पास खजाने की हलचल, बोरे में मिले हजारों लोटे, जानें मामला

बड़ी देवी मंदिर में भी हुई थी चोरी
गौरतलब हो कि इसी दिन दमोह शहर के प्रसिद्ध बड़ी देवी मंदिर से भी एक महिला के गले से दो महिलाओं ने न मंगलसूत्र चुराया था। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना की आरोपी महिलाएं अभी नहीं पकड़ी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें