फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-जबलपुर हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक ट्रक चालक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 02 Jun 2025 03:14 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा थाना के धबालेन के समीप सोमवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें- टायर दुकान में लगी आग, 30 फीट तक उठीं लपटें, दुकान कर्मचारी पर आगजनी का आरोप

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आरजे 11 सीटी 5563 और दूसरी ओर से आ रहे यूपी 71 टी 8914 जैसे ही सतघटिया धबालेन के जंगल के समीप पहुंचे, दोनों ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया और दूसरा ट्रक सड़क पर ही खड़ा रहा। हादसे में दोनों ही ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर सिंग्रामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसमें राजस्थान के ट्रक चालक के गंभीर घायल होने पर 108 की मदद से जबेरा अस्पताल पहुंच गया। ड्यूटीरत डॉक्टरों द्वारा देशराज पिता भूरा यादव (32) शगुनवारी थाना बड़ामलहरा जिला छतरपुर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे ट्रक चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को जबेरा अस्पताल में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप

बता दें रानी दुर्गावती अभ्यारण के जंगल मे सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा छाया हुआ है। जहां सड़क चौडी ना होने कारण क्रॉसिंग के चक्कर में आए दिन एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है और एक्सीडेंट होते रहते हैं। धबालेन जिले के 12 एक्सीडेंटल प्वाइंट में शामिल है। दमोह-जबलपुर हाइवे के इस स्थान पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इसमें कुछ बड़ी घटनाएं भी शामिल हैं जिसमें दो से ज्यादा लोगों की मौत एक साथ हुई है। यहां मोड़ है जहां वाहन अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें