फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: एक सप्ताह से दहशत फैला रहा मगरमच्छ पिंजरे में कैद, लगातार कर रहा था जानवरों शिकार, वन विहार भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Sat, 06 Sep 2025 08:55 AM IST

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के सिंग्रामपुर क्षेत्र के ककहरा कॉलोनी में रहवासी तालाब में पिछले एक सप्ताह से दहशत फैला रहा मगरमच्छ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पांच फीट लंबे इस मगरमच्छ ने अब तक एक बछड़े और एक बकरी को अपना शिकार बना लिया था, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल था। लोग तालाब की ओर जाने से डरने लगे थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तालाब के पास पिंजरा लगाया और मगरमच्छ को फंसाने के लिए चारे के रूप में मांस रखा गया। शनिवार सुबह वह खाने के लालच में पिंजरे में फंस गया। डिप्टी रेंजर प्रवीण तिवारी ने बताया कि रेंजर मनीष पटेल के नेतृत्व में गठित टीम कई दिनों से रेस्क्यू अभियान चला रही थी। लगातार निगरानी और अथक प्रयासों के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता मिली, क्योंकि हल्की सी आहट होते ही वह पानी में चला जाता था।

वन विभाग के अनुसार, पकड़े गए मगरमच्छ को भोपाल के वन विहार में छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू अभियान में रेंजर मनीष पटेल, डिप्टी रेंजर प्रवीण तिवारी और अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले यही मगरमच्छ गंगाराम रजक की बकरी को पानी में खींचकर ले गया था और एक बछड़े का भी शिकार किया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में 4 इंच तक गिर सकता है पानी

ब्यारमा नदी से पकड़े गए चार मगरमच्छ
इससे पहले नोहटा थाना क्षेत्र से निकली ब्यारमा नदी से वन विभाग ने चार मगरमच्छ पकड़े थे। यहां मगरमच्छ के हमले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ब्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या काफी अधिक है, जिससे इस क्षेत्र में दहशत अभी भी बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें